फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : सिंह, कन्या और धनु राशि वालों की आय और सुख सुविधाओं में होगा इजाफा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 26 Oct 2023 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 26 Oct 2023 07:31 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 26 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा और बड़ों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने कामों में पूरी स्पष्टता दिखाएं और अपनी आय व्यय में बजट बनाकर चलेंगे, तो आप अपने खर्चों को नियंत्रण में कर पाएंगे, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने घर की मरम्मत आदि की भी योजना बना सकते हैं। यदि अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस कर सकता है।

Aaj Ka Rashifal 26 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी किसी सोच समझ से काम पूरा होगा। यदि आपने नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने का विचार बनाया था, तो आप उसके लिए भी आसानी से समय निकाल पाएंगे। कामकाजी गतिविधियां प्रभावशाली रहेंगी और तेजी से आपके सभी काम होंगे। शासन प्रशासन के कार्यों में  आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप बिजनेस में कुछ नए कामों को शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जिससे आपको खुशी होगी। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे और आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आप अपने कुछ कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो बाद में आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। आपको किसी जरूरी मामले में जीवनसाथी से सलाह करके ही आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन कामकाज के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, जो लोग लंबे समय से परेशान चल रहे थे, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में लाभ को ना छोड़े, नहीं तो इससे आपका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन आप अपने खर्चों को उतना ना बढ़ाएं। यदि अपने भाग्य के भरोसे किसी काम को किया था, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed