फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, कर्क और तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी अच्छी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 26 Jul 2023 07:23 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 26 Jul 2023 07:23 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal : आप अपने धन को एफडी अथवा किसी अन्य योजना में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 26 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप किसी काम के लिए यदि अपनों से सलाह करेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज बदलाव करने का मन तो करेगा, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन सुलझ सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन परिवार में यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कोई गिरावट चल रही थी, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
Aaj Ka Rashifal 26 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। यदि बिजनेस के लिए आप कोई लोन आदि लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके बिजनेस को एक नहीं दिशा मिलेगी। संतान को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। परिवार में कुछ नए लोगों से संबंध बनेंगे और रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कोई बाहरी व्यक्ति आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य की ओर झुकाव लेकर आएगा।  व्यापार में आपको यदि किसी को पार्टनर बनना पड़े, तो उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें, नहीं तो वह आपको कोई धोखा दे सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको एक नई दिशा प्राप्त होगी और आप उससे अच्छा खासा धन कमाएंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं, लेकिन वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 26 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। पिताजी से यदि आपकी किसी बात को लेकर कोई कहासुनी चल रही है, तो वह भी आज दूर होगी।  आप संतान को किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं, लेकिन आपको किसी योजना में धन बहुत ही सोच विचारकर लगाना होगा।  आप अपने धन को एफडी अथवा किसी अन्य योजना में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed