Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा। आपका कोई मकान दुकान भवन आदि से संबंधित मामला ही लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उससे भी आपको काफी हद तक निजात मिलेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। आप कोई भी निर्णय सोच विचार कर लें, नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आप किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर धन का निवेश ना करें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी विचार कर सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन व्यय होगा। जीवन साथी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आपको कोई जिम्मेदारी दी गई थी तो उसे समय रहते पूरा करें। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। कुछ खर्चे में आप कटौती करने पर सोच विचार कर सकते हैं। अपने बजट पर पूरा ध्यान दें अन्यथा समस्या हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से आज माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा, जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहना होगा, नहीं की तो उनके कुछ शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं। आपको किसी मित्र की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी और आप उनके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम नहीं कर सकते हैं। माताजी को यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या है, तो आज उनकी पीड़ा बढ़ सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है, उनके रिश्तो में पहले से सुधार आएगा और मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों को समय रहते पूरा करना होगा और आपको अधिकारियों की बात सुननी व समझनी होगी। आप व्यस्त रहने के कारण इधर-उधर के कामों पर ध्यान नहीं लगाएंगे, जिससे आपके कुछ काम लटक सकते हैं। आपको संतान से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। आप अपने लेन-देन में सावधानी बरते।