फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों को कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 23 Oct 2024 07:15 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Oct 2024 07:15 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल- 23 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 23 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि वाला रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। यदि आपको कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर हो सकती है, लेकिन आपको किसी काम को लेकर सोच-विचार करना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, लेकिन उसका लाभ उन्हे बाद में ही मिलेगा। आपकी परिवार के सदस्य से खटपट होने की संभावना है, इसलिए आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें।

Aaj Ka Rashifal 23 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभ भी योजनाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी के साथ मेलजोल बहुत ही सोच समझकर बढ़ाना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव सकते हैं। यदि आप नौकरी को लेकर संतुष्ट नहीं है, तो आप कहीं दूसरी जगह ट्राई कर सकते हैं। आपके घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा कमजोर है, उन्हें अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी वह परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल कर सकेंगे। आपका किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, लेकिन आपके पिताजी उसे करने के लिए आपसे मना कर सकते हैं। आपको बड़ों की बात मानना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 October Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कानूनी मामले में जीत मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी से धन उधार सोच समझकर लेने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। आप अपनी माताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकती हैं। आपको कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप अपने कामों में ढील बिल्कुल ना दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed