फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, सिंह समेत इन 4 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और कार्यों में मिल सकती है सफलता

Tue, 23 May 2023 06:54 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 May 2023 06:54 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 23 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आज किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। घर में किसी नए वाहन के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी को आप शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिसके साथ साथ आप अपने कामों पर भी ध्यान लगाएं।
Aaj Ka Rashifal 23 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह मशवरा देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आप अपने किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को भी माफ करना होगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपने किसी परिजन से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कोई काम आप अपने माता-पिता से पूछ कर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 23 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा करने की कोशिश करेंगे और उलझन रहने के कारण आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। व्यवस्था कर रहे लोगों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बाद में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed