Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने किसी काम में लापरवाही बरतने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी रुके हुए कार्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी वह किसी से कुछ नहीं कहेंगे। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं। आप वरिष्ठ सदस्यों की बात का पूरा मान रखेंगे, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको जीवनसाथी से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपको तनाव बना रहेगा। आप किसी संपत्ति का सौदा करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।
वृषभ राशिफल 2023
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज कार्य क्षेत्र में आपको ठगी व गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। यदि आपको कोई व्यक्ति किसी दूसरे के बारे में कुछ कहे, तो आपको उसे सुनकर उस पर अमल नहीं करना है। विद्यार्थी आज शिक्षा में मनमुताबिक परिणाम पाकर प्रसन्न रहेंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप किसी संपत्ति संबंधित सौदा को करते समय आज किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे के कारण लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
मिथुन राशिफल 2023
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप घर परिवार में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, क्योंकि आप अपने निर्णय लेने की क्षमता का आज पूरा लाभ उठाएंगे। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।
कर्क राशिफल 2023