मेष राशि
मेष राशि वालों के दिन खास रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं, तो प्रेम संबंध परिवार की मंजूरी तक पहुंच सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के रिश्तों में सकारात्मक पल सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन राहत और संतुलन लेकर आएगा। मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। वाहन से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। निवेश के अच्छे आपको प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन सावधानी बरतें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। अपने शौक पूरे करने के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। कोई दोस्त आपसे मिलने भी आ सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज का दिन नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण डील के पूरी होने के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत करेगा।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। आपकी सोच लोगों को प्रभावित करेगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।