फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 22 April 2023 : वृषभ, कन्या और मीन समेत चार राशि वालों को मिल सकती है कोई शुभ सूचना

Sat, 22 Apr 2023 06:47 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Apr 2023 06:47 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 22 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 22 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा और आप कार्यक्षेत्र में कुछ अजनबी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। धन को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या दूर होगी। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और जीवन स्तर में सुधार आएगा। घर परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसका परिणाम आ सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 22 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और बहुमुखी प्रतिभा से भी आप लोगों को हैरान करेंगे। आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा और व्यक्तिगत संबंध भी बढ़ेंगे। आपके परिवार के सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों से पीछे ना हटे उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करें। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 22 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके खर्चे आपको परेशान रखेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज किसी परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। आप अपने काम को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, लेकिन यदि आप एक सूची बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लिया, तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा होगा। आपका कोई लक्ष्य समय पर पूरा होगा, यदि नहीं हुआ, तो उसके लिए आपको समस्या हो सकती है। आप अपने आवश्यक कार्यों को गति देंगे। 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 22 April 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ काम आज आपके ऐसे होंगे, जो आपको ना चाहते भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। आपको धन लाभ मिलता देख रहा है। किसी योजना में धन लगाना  आपके लिए बेहतर रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अच्छा लाभ मिलने से आपके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप भविष्य के लिए कुछ धन संचार करने पर भी विचार करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed