फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 20 Oct: मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों को धैर्य रखना होगा, धनु और कुंभ राशि वालों को धन लाभ

Fri, 20 Oct 2023 12:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 20 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 20 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। भगवान के प्रति आपकी आस्था और भक्ति बढ़ेगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर आप जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी बिजनेस की कुछ योजना लंबे समय से रुकी हुई थी, तो फिर से गति मिल सकती है। आपकी मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी जानकारी को लेकर अध्ययन और आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

Aaj Ka Rashifal 20 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिजनों की सलाह पर आप आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण विषयों को आपको धैर्य रखकर निपटना होगा। यदि आपने जल्दबाजी दिखाई, तो आपसे कोई गलती हो सकती है। कारोबार में आप किसी प्रकार का भी कोई समझौता ना करें, नहीं तो आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। आपको बड़ों की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको  कुछ मामलों में अभी पुरानी में ही टिके रहना होगा, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी से कोई बात कही, तो वह आपकी उस बात का पूरा मान रख सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। साझेदारी में कोई काम ना करें। कामकाज में आप सबको साथ लेकर चलेंगे।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे उनके ऊपर काम का बोझ तो थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन उन्हें अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप सूझबूझ से किसी समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं। यदि कामों में कुछ अवरोध आ रहे हैं, तो आपको उन्हे धैर्य रखकर सुलझाना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। आप किसी से बहकावे में ना आए। आप जिम्मेदारी से काम करके घर बाहर लोगों का दिल आसानी से जीत पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed