फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या और कुंभ राशि वालों की आय में होगा इजाफा, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Thu, 19 Oct 2023 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Oct 2023 07:37 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 19 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने के लिए रहेगा, जिनके लिए आप एक सूची बना कर रखें। आपके अपनों की बातों पर ध्यान देना होगा और आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप घर व बाहर लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी को करियर में आगे बढ़ते देख आपको खुशी होगी, लेकिन आप किसी की कहासुनी बातों में आकर किसी से वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या सकती है। किसी जोखिम भरे मामले को आपको टालना होगा। आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 19 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। परिवार में  किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। मित्रों के साथ आप कुछ यादगार पल व्यतीत करेंगे। आपको सभी कार्यों में सूझबूझ दिखानी होगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। भूमि भवन आदि के मामलों में आप सक्रियता बनाए रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने बड़े सदस्यों के साथ बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। किसी काम की पहल करना आपके लिए नुकसान दे सकता है और नौकरी में कार्यरत लोगों को सूझबूझ से काम लेना होगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया है, तो आपको उसे उतार पाने में समस्या होगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 October 2023 Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी व्यक्तिगत सफलताओं को बढ़ावा मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को आपको समय से पहले पूरा करना होगा। आपकी किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी, लेकिन आप उनसे बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन वह अभी पुरानी में ही टिके रहे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, तो उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed