फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: तुला, धनु और कुंभ राशि वालों को नौकरी में मिल सकते हैं अच्छे अवसर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 20 Jun 2024 07:51 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 20 Jun 2024 07:51 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
20 जून का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 20 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आप अपने कामों में कुछ फेरबदल करेंगे, जिस कारण आपको कोई भारी नुकसान होने की संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग  किसी के कहने में आकर कोई बड़ी डील फाइनल ना करें। आपको परिवार में सदस्यों में मनमुटाव के कारण रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए आप अपने खान-पान में सात्विकता करें और अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें। आपके सहयोगियों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

Aaj Ka Rashifal 20 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आप किसी काम को लेकर अपने भाई बहनों से कोई मदद ले सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र यदि आपसे नाराज चल रहा था, तो वह आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप परिवार में कुछ समय छोटे बच्चों के साथ बिताएंगे। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी और किसी नए काम की ओर आपका मन अग्रसर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगने से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका धार्मिक कार्यो में पूरी रुचि रहेगी और आप यदि किसी बड़े निवेश की तैयारी में लगे हैं, तो उसमें आपको नुकसान होने की संभावना है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन माताजी आपके कष्टों में बढ़ोतरी होने से आप परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह बढ़ सकती हैं और आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेदों को आप बातचीत के जरिए दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। स्थायित्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी और ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप न करने आ सकता है। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी, तभी वह दूर होती दिख रही है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed