फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, तुला और कुंभ समेत तीन राशि वालों की नौकरी और करियर से संबंधित परेशानियां होंगी खत्म

Tue, 20 Jun 2023 06:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2023 06:31 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 20 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आलस्य भरा रहने वाला है। आलस्य के कारण आपके कुछ काम आपके लिए समस्या बन सकते हैं। साझेदारी में काम करने से आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है और आपकी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी लीक हो सकती है। आपको कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। भाई बंधुओ से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। संतान से आप किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे, लेकिन वरिष्ठ सदस्यों से आप बेवजह किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़े।

Aaj Ka Rashifal 20 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के कामों में यदि आप किसी से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा और आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें  किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा, क्योंकि आप किसी नये बिजनेस को करने की योजना बनाएंगे और रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। महत्वपूर्ण विषयों को आज गति मिलेगी और जीवन स्तर में सुधार आएगा। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने बिजनेस में कोई बदलाव करने से बचना होगा और आपको लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20 June 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो आपको उसकी सुधबुध लेनी होगी और आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे और आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed