फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Vakri 2023: कुंभ राशि में वक्री शनि और शश महापुरुष राजयोग से इन राशि वालों के लिए शुभ संकेत

Mon, 19 Jun 2023 12:47 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Jun 2023 12:47 PM IST
विज्ञापन
shani vakri 2023 saturn transit in kumbh rashi made shash rajyog good sign for these zodiac sign
shanidev

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का गोचर और उनकी चाल में बदलाव हर एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन और चाल बदलने पर कई तरह के शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि बीते दिनों में शनि ग्रह कुंभ राशि में रहते हुए वक्री हुए थे जहां पर वे 140 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे, फिर इसके बाद मार्गी हो जाएंगे। शनिदेव अपनी स्वयं की राशि कुंभ में त्रिकोण में है जिस कारण से शश महापुरुष राजयोग बना हुआ है। इससे कई राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। इस योग से 3 राशि वाले ऐसे हैं जिन्हें अचानक से धन लाभ और कार्यों में सफलता मिल सकती है। आइए जानते है ये तीन भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।

shani vakri 2023 saturn transit in kumbh rashi made shash rajyog good sign for these zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आपके लिए शश महापुरुष राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। अचानक धन प्राप्ति के संयोग बन रहे हैं। कारोबार और करियर में आपको अच्छी सफलता हासिल होंगी। जो लोग नया व्यापार शुरू करने का मन बना रहे हैं उनके लिए बेहतर अवसर की प्राप्ति होगी। आपको मनचाहा काम करने को मिलेगा और बड़े लोगों के बीच संपर्क स्थापित करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

 
shani vakri 2023 saturn transit in kumbh rashi made shash rajyog good sign for these zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनिदेव बहुत ही मेहरबान रहने वाले हैं। शश महापुरुष का बनना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शनि आपकी राशि से पांचवें भाव में हैं। ऐसे में आपको व्यापार और नौकरी करने वाले दोनों ही तरह के लोगों का अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति लगातार होती रहेगी और थोड़े से ही प्रयासों में आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ और तरक्की के अच्छे योग दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
shani vakri 2023 saturn transit in kumbh rashi made shash rajyog good sign for these zodiac sign
rashi - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
शनि आपकी ही राशि में गोचर करते हुए अब वक्री हुए हैं और लग्न भाव में शश महापुरुष राजयोग बना हुआ है। ऐसे में शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर रहने वाली होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कठिन से कठिन काम आप फौरन ही करने में सफल होंगे जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय अच्छा मुनाफा कमाने का है। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। आपसी प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली और सेहत अच्छी रहेगी। 

Chandal Yog: 21 जून से इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, चांडाल दोष योग होगा भंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed