फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, धनु और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है अच्छा लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 19 Nov 2024 07:34 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 19 Nov 2024 07:34 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 19 नवंबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल-19 नवंबर 2024 - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 19 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की योजनाएं फलीभूत होंगी। आपको किसी काम को लेकर सोच विचारकर चलने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी। आपको जीवनसाथी की जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। भाई और बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोग को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal 19 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर सूझबूझ दिखाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोग किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उनके उस भरोसे को तोड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर व्यस्त रहेंगे। आप अपनी अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करें, क्योंकि उनके बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। आपका आत्मविश्वास बेहतर रहेगा, तभी आप किसी पर भरोसा कर पाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको यदि कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आप अपने प्रियजनों के साथ मिल बैठकर कुछ पारिवारिक समस्याओं को दूर करेंगे। आपको अपने मन में अच्छे विचार रखने होंगे। नौकरी करने कार्यरत लोगों को अपने टारगेट पर ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके बॉस उनसे नाराज हो सकते हैं। आप किसी तरह का कोई जोखिम लेने से बचें, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed