फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए दिन रहेगा समृद्धशाली, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Sun, 19 May 2024 06:48 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 19 May 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
19 मई का राशिफल - फोटो : अमरउजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 19 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार में दिन लाभदायक रहेगा। वाणिज्यिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कोई कानूनी मामला लंबे समय से घेरे हुए था, तो उसमें भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई पुरानी गलती जीवनसाथी के सामने आ सकती है, जिसके बाद आप दोनों के बीच वाद विवाद पनप सकता है।
Aaj Ka Rashifal 19 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। यदि आपकी कोई मूल्यवान वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आप अपने कामों में सोच विचारकर आगे बढ़ें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी। कोई काम आपका यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में बदलाव लाने के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता हैं। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हे  किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको मिश्रित रूप से परिणाम देगा। आपके लिए कामकाज के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपको देश-विदेश के ऐसे काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आप काम के साथ-साथ बचत योजनाओं पर पूरा ध्यान रखें ताकि आप भविष्य को संचय करने में जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आप सफल अवश्य रहेंगे। आपके भाई के विवाह में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी परीक्षा भी पूरी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed