फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों को मान सम्मान में मिलेगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 19 Aug 2023 07:39 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 07:39 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries in Hindi
19 August Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 19 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा ध्यान देंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। दोस्तों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचे, नहीं तो समस्या हो सकती है। किसी वाद विवाद से आपको दूर रहना होगा। आपकी तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह भी आज दूर होंगी।

Aaj Ka Rashifal 19 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। बड़ों के साथ सानिध्य बनाए रखें। बंधुत्व की भावना को बल मिलेगा। करियर में कोई बड़ा उछाल आ सकता है। स्थायित्व की भावना पर आप पूरा जोड़ देंगे। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए। जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं,  उनकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आप परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी, जो लोग बैंकिग क्षेत्रों में कार्यरत हैं । वह बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। अपने भविष्य को सुरक्षित करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों पर पूरा जोर बना रहेगा। आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों में पूरी सावधानी दिखाएं। संतान से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपने आवश्यक कामों में ढील देने से बचें। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 August 2023 Know Today Horoscope Horoscope Predictions for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार में नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप स्वयं पर पूरा ध्यान देंगे और नवीन कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे थे, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपकी किसी काम को पहल करने की आदत आपको समस्या दे सकती है। आपके कुछ उल्लेखनीय प्रयासों में वृद्धि होगी। सबका साथ व सहयोग बना रहेगा। किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed