फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaturgrahi Yog: सूर्य के राशि परिवर्तन से सिंह राशि में बना चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशि वालों के लिए शुभ संकेत

Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 18 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
chaturgrahi yog in leo sun moon mercury and mars gochar in singh rashi
ज्योतिषशास्त्र में चतुर्ग्रही योग का महत्व - फोटो : अमर उजाला

Chaturgrahi Yog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा ग्रह राशि परिवर्तन के साथ अन्य ग्रहों के साथ युति भी बनाते हैं जिसका असर भी जातकों के जीवन पर पड़ता है। 17 अगस्त 2023 को सूर्यदेव अपनी स्वयं की राशि में आ गए हैं। सूर्य के सिंह राशि में आने पर चार ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन गया है। दरअसल सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से पहले ही मंगल, बुध और चंद्रमा सिंह राशि में पहले से मौजूद थे। सूर्य के सिंह राशि में परिवर्तन से चार ग्रहों की युति हुई है जिस कारण से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है। सिंह राशि में चार ग्रहों के योग से सभी 12 राशि के जातकों पर इस युति का विशेष प्रभाव पड़ेगा। चतुर्ग्रही योग से कुछ राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग से किन-किन राशि वालों शानदार फायदा मिल सकता है। 



Surya Gochar 2023: 1 साल बाद सूर्यदेव करेंगे अपनी राशि में प्रवेश, इन राशि वालों के लिए बनेगी शुभ स्थिति

chaturgrahi yog in leo sun moon mercury and mars gochar in singh rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
सिंह राशि में बना चतुर्ग्रही योग आपकी राशि के चौथे भाव में हो रहा है। वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग बहुत ही शानदार सफलता दिलाने वाला रहेगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सेहत अच्छी रहेगी।
chaturgrahi yog in leo sun moon mercury and mars gochar in singh rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आपकी राशि में चतुर्ग्रही योग तीसरे भाव में बनने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए लाभ के सुनहरे मौके हासिल होंगे। अचानक से धन लाभ होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
chaturgrahi yog in leo sun moon mercury and mars gochar in singh rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में बना चतुर्ग्रही योग 11वें भाव में बनने जा रहा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से रूके हुए कार्य जल्द से जल्द संपन्न होंगे। जो जातक अगर कोई नया बिजनेस करना चाहते हैं तो उनके लिए कोई अच्छा अवसर आ सकता है। 
विज्ञापन
chaturgrahi yog in leo sun moon mercury and mars gochar in singh rashi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
इस राशि में चतुर्ग्रही योग 10वें स्थान में बन रहा है। आपको अच्छी सफलता मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। अचानक से धन की प्राप्ति से आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। नई नौकरी की तलाश करने वाले जातकों को एक साथ कई अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कहीं से अतिरिक्त आय होने की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed