फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 18 May: मेष, मिथुन राशि वालों को व्यापार में मिलेंगे अच्छे मौके, सिंह और कन्या वाले रहें सतर्क

Thu, 18 May 2023 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 18 May 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 18 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के मन में यदि कोई आईडिया आये, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं, क्योंकि वह आपके व्यापार के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े निवेश में आज आप अच्छा धन लगा सकते हैं। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आपको अपने मन में चल रही बातों को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर करने से बचना होगा।
Aaj Ka Rashifal 18 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम अधिक होने के कारण आपके ऊपर तनाव हावी रहेगा, लेकिन आप अपनी मेहनत और लगन से सभी कामों को समय से पूरा करके देंगे। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपको किसी निवेश की तैयारी करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको आज अपने मन में चल रही किसी उलझन को लेकर समस्या बनी रहेगी, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा। पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद वह आपसे नाराज रहेंगे। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो उसमें भी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 18 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने पिताजी से अपने मन में चल रही बातों को लेकर बातचीत करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस संबंधित कुछ योजनाओं को आज बहुत ही सोच विचारकर बनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed