फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 17 July: मेष और वृषभ समेत इन 5 राशि वालों को मिल सकता है भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 17 Jul 2023 07:33 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 17 Jul 2023 07:33 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 17 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)  
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो आज आप उसे कर सकते हैं। परस्पर सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे बाद में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको पिताजी से डांट भी खानी पड़ सकती है।

Aaj Ka Rashifal 17 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपके उस धन के वापस आने में मुश्किल होगी। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल रखकर खर्चा करें। आपको कोई उपहार मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी मन की इच्छा की पूर्ति होने से ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप व्यस्त रहने के कारण अपने जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 July 2023 Know Today Horoscope Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप यदि कोई महत्वपूर्ण फैसला ले, तो उसमें अपने दिल और दिमाग दोनों की सोचकर ही कोई निर्णय ले। आपको आज अक्समात बड़ी मात्रा में धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको अपने खर्चों में वृद्धि करने से बचना होगा, नहीं तो आप उनके लिए कुछ भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में नाकामयाब रहेंगे। व्यवसाय की योजना मे आज आपको सफलता मिलेगी और आपकी बचत की योजना पर भी आप ध्यान लगाएंगे, लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारियों में लगे हैं, उन पर आज कुछ विराम लग सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed