फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि वालों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 17 Feb 2023 07:59 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 Feb 2023 07:59 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
dainik rashifal: अपनी किसी मनपसंद इच्छा की पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी आज दिन और दिनों की तुलना मे बेहतर रहने वाला है। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि निखारकर आएगी और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों की चिंता करेंगे, जो आपके लिए भी नुकसानदायक रहेगा, लेकिन आपको धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। आध्यात्मिक कार्य के प्रति भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित है, तो उसमें आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Aaj Ka Rashifal 17 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में नरम गरम रहने वाला है। आपको अक्समात लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे और व्यापार में आप किसी से कोई समझौता ना करें। यदि आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को किसी बड़े लाभ के चक्कर में लाभ के अवसर को हाथ से जाने नहीं देना है, नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी और नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। आपकी अपने माता-पिता से किसी बात पर लेकर बहसबाजी हो सकती है, लेकिन आपको बड़ों की बात सुनना व समझना बेहतर होगा।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 17 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और आप अपनी वाणी व व्यवहार से  सभी को एकजुट बनाए रखेंगे। आपको अपने लेनदेन के मामलों में सावधानी अवश्य बरतनी होगी, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में ज्यादा धन का निवेश ना करें, नहीं तो आप कहीं गलत धन लगा सकते हैं। मामा पक्ष आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed