फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2023: 15 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे सूर्यदेव, जानिए सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Thu, 16 Feb 2023 11:09 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 16 Feb 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun Transit In Kumbh Know Effects On Zodiac Signs In Hindi
surya parivartan 2023: सूर्य 15 मार्च की सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक कुंभ राशि में गोचर करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
भगवान सूर्य मकर राशि की यात्रा समाप्त करके 13 फरवरी की सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां ये 15 मार्च की सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक गोचर करेंगे। उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है अतः सभी राशियों के लिए इनका कुंभ राशि में जाना कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।


यह भी पढ़ें-
 
Surya Gochar 2023 Sun Transit In Kumbh Know Effects On Zodiac Signs In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। मान-सम्मान पद तथा गरिमा की वृद्धि होगी। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य के प्रति चिंतनशील रहें योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें।
Surya Gochar 2023 Sun Transit In Kumbh Know Effects On Zodiac Signs In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य शासन सत्ता का सहयोग प्रदान करेंगे। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो यह समय बेहतर रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun Transit In Kumbh Know Effects On Zodiac Signs In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। कई बार तो आपका कार्य होते होते रुक जाएगा। यदि ऐसी परिस्थितियां बनी तो हताश न हों अंततः सफलता आपको ही मिलेगी। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक संस्थाओं में दान भी करेंगे।
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun Transit In Kumbh Know Effects On Zodiac Signs In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहने की आवश्यकता है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। अग्नि विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद गहरा सकता है इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed