फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मिथुन और कर्क राशि वालों की उलझनें बढ़ सकती हैं जबकि तुला, वृश्चिक वालों को मिलेगी खुशखबरी

Mon, 15 May 2023 07:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 May 2023 07:02 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
15 मई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 15 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। जीवनसाथी को करियर में तरक्की करते देख आज आपको खुशी होगी, लेकिन आप इधर-उधर खाली बैठकर समय व्यतीत ना करें। संतान की संगति की ओर विषेश ध्यान दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। किसी काम में आप अपने पिताजी का हाथ बटा सकते हैं। यदि आपके मन में कोई संशय चल रहा है, तो उसे आपको अपने भाइयों के सामने उजागर करना होगा, तभी वह दूर हो सकेगा।


Aaj Ka Rashifal 15 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आज आप कोई निर्णय समय पर लेकर कोई बड़ा नुकसान होने से बचा सकते हैं, लेकिन यदि आपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा या वचन किया है, तो आपको समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नयी उलझनें लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों में समस्या रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप उन्हें कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपका कोई पुराना लेनदेन यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज समाप्त होगा। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 15 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे हैं, तो इसके लिए आप अपने किसी परिजन से बातचीत भी कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, लेकिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को भी कुछ और भटकना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। आज आपका कोई लेनदेन यदि लम्बे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। पिताजी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed