मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है। अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए खरीदारी का मन बनेगा। इसके अलावा सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। कामकाज में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
2 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज दिन आपके अटके काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत और ईमानदारी वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। यदि लंबे समय से अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो आज पूरा हो सकता है। आर्थिक सहायता मिलने की संभावना भी मजबूत रहेगी।
3 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए दिन खास हो सकता है। मनचाहा लाभ आज निवेश से आपको प्राप्त हो सकता है। अपने काम को करने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना है। अनुभव आज आपकी सबसे बड़ी सफलता की कुंजी बनेगा। निजी जीवन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
4 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को सावधानी रखनी होगी। इसके अलावा दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने विवेक से निर्णय लेना अधिक लाभदायक रहेगा। आर्थिक लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। नई योजना शुरू करने का विचार आपके लिए भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है।
5 of 12
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, प्रेम संबंधों में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। समय का सही उपयोग करें। सेहत का ध्यान आपको रखना होगा।धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।