फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 14 April: सिंह और मकर समेत इन 5 राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 14 Apr 2023 12:28 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 14 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 14 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

Aaj Ka Rashifal 14 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और भाई बंधुओं से आपका सहयोग बना रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों में ढील न बरतें। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बात बुरी लग सकती है। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी ना बरतें। लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए हैं, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। 

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 14 April 2023 Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी संपत्ति से संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपको शीघ्रता में कोई निर्णय नहीं लेना है। प्रियजनों से आपकी करीबियां बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed