फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को मिल सकता है मनमुताबिक फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 13 Nov 2024 07:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 13 Nov 2024 07:41 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 नवंबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 13 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह लेनी पड़ सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना होगा। बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।
 
Aaj Ka Rashifal 13 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी काम को लेकर यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने घरेलू मामलों में भी थोड़ा सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से पार्टनरशिप करेंगे, तो वह भी  अच्छी रहेगी। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि आपके घर में कुछ टूट फूट आदि हो गई थी, उसकी भी मरम्मत करा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। क्योंकि उनके साथी की उनके साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed