फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 13 Aug 2024 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Aug 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक पंचांग- 13 अगस्त का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।


Trending Videos
Aaj Ka Rashifal 13 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा और आप अपनी संतान को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, क्योंकि उनके मनमाने व्यवहार के कारण आपको समस्या आएगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कोई पुराना रोग बढ़ने की संभावना है। आप कहीं निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आप अपने मित्रों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 13 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आज आप अपने महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको अपने कामों को करने में आसानी होगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आपकी कुछ खटपट हो सकती है। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है और किसी से भी कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। कोई कानूनी मामला यदि आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें। आपको कुछ जोखिम उठाने से बचना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 13 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप पर यदि कुछ पुराने कर्ज थे, तो आप उन्हें भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको यदि किसी को पार्टनर बनना पड़े, तो उसकी पूरी जांच पड़ताल आवश्यक करें।  आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपको परेशानी देगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed