फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, मिथुन और कन्या राशि वालों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 10 May 2024 12:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 10 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 10 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है। आप अपने कामों में आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। आप अपने किसी बड़े लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जिस कारण आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको किसी के कहने में आकर यदि कोई जोखिम उठाया, तो उसमें आपको कोई हानि उठानी होगी। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 10 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय तो बढे़गी लेकिन आपके खर्च भी अधिक रहेंगे। आपको किसी काम में मनमर्जी के कारण नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक डाल सकते हैं, लेकिन आपको उनसे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा। यदि वह नहीं सुलझे तो उससे आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे। आपने यदि पिताजी से बिना पूछे किसी प्रॉपर्टी में निवेश किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके आसपास रह रहे लोग आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां का बहुत अधिक रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति और संस्था अधिक से धन उधार लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 May Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपनी माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।  आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया, तो इससे आपके बीच कुछ रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको संतान के मन में चल रही उलझन को दूर करने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में कुछ ढील दे सकते हैं, जिसका असर उनकी परीक्षा के परिणामों पर भी पड़ेगा। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed