फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 10 May 2024 12:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 10 May 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 10 May 2024 Love Horoscope Today Dainik Love Rashifal
10 मई का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
Aaj Ka Love Rashifal 10 May 2024 Love Horoscope Today Dainik Love Rashifal
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन प्रेम और रोमांस के लिए भरपूर रहेगा। दोनों के बीच रिश्तों में प्रेम और अपनत्व का भाव रहेगा। पार्टनर को आज रोमांटिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। कुल मिलाकर प्रेम संबंध अच्छा रहेगा।
Aaj Ka Love Rashifal 10 May 2024 Love Horoscope Today Dainik Love Rashifal
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन सुखद और प्रसन्नता से भरा रहेगा। साथी के बीच की दूरियां कम होंगी। लेकिन आज आपको अपने साथी से किसी बेवजह बहस करने से बचना है। प्रेम में आपको प्यार और समझदारी दोनों ही दिखनी होगी। प्यार में आपको खुशी के अच्छे पल मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 10 May 2024 Love Horoscope Today Dainik Love Rashifal
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  प्यार के मामले में दिन आपके मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको अपने हर एक काम में साथी का सहयोग मिलेगा। आपका जीवनसाथी हर एक मोर्चे पर आपका साथ देगा। शाम के वक्त कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 
विज्ञापन
Aaj Ka Love Rashifal 10 May 2024 Love Horoscope Today Dainik Love Rashifal
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आज प्रेमी जातकों को अपने पार्टनर की तरफ से कुछ खास तरह का अटेंशन मिलेगी। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी खास चीज की खरीदारी में दोनों अपना समय लगाएंगे। आपको अपने प्रियजनों का साथ मिलेगी जिससे आपका पूरा दिन खुशी से बीतेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed