फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, सिंह और मकर राशि वालों के धन में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 10 Aug 2024 07:14 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 10 Aug 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 10 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए आप वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा में कुछ समस्याएं आ रही है, तो आप घर से दूर रहकर पढ़ाई कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग इस समय अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। धन को लेकर आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

Aaj Ka Rashifal 10 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव लेकर आएगा, इसलिए आपको अपने कामों को लेकर रणनीति बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने माता-पिता के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपका बेवजह का लड़ाई झगड़ा हो सकता है, इसलिए आपको इस समय में सावधान रहकर आगे बढ़ना होगा। यदि आपको कोई लेनदेन करना पड़े, तो आप बहुत ही सोच विचार कर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपके बेफिजूल के खर्चों से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आपको अपने कामों में यदि कोई समस्या चल रही है, तो आप उन्हें दूर करने की कोशिश करें। माता-पिता का कामों मे आपका पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर सोच समझ कर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलेगा, इसलिए वह अपनी मेहनत से पीछे न हटें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 10 August Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप को अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से उठ सकती हैं, इसलिए आपको दोनों पक्षों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed