Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरीपेशा जातक के लिए अच्छा रहने वाला है। अपनी सोच से मुश्किल काम को आसानी से हल करने कामयाब रहेंगे, जिससे आपके विरोधी हैरान होंगे और उनको अपनी मेहनत के अनुसार पूरा मिलेगा, लेकिन आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिनमें आप लापरवाही ना करें, नहीं तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आप किसी को यदि धन उधार देंगे, तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्क से लाभ लेकर आएगा। बिजनेस में आप कुछ और सोर्स से धन कमाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन व्यक्तिगत मामलों में आज सहजता बनी रहेगी। आपको मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का मौका मिल सकता है। आपके कुछ काम यदि लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत काम की ओर अग्रसर कर सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा और आपका किसी चल अचल संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपकी जीत होगी। आप कोई काम जल्दबाजी में ना करें, नहीं तो वह गलत हो सकता है और पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोग व्यवसाय से मन मुताबिक लाभ न पाकर थोड़ा निराश होंगे, लेकिन फिर भी वह आगे बढ़ेंगे। आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा,तभी आपके काफी सारे काम समय से पूरे हो पाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आपको वरिष्ठ सदस्यों से आदर सम्मान का भाव बनाए रखना होगा। कुछ सरकारी कार्यक्रमों से जुडकर आप अच्छा नाम कमाएंगे और आपके कुछ परिजन आज आपसे मेल मुलाकात करने आ सकते हैं। आप किसी मामले में अति उत्साहित होकर आगे ना बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आपको किसी नई योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा और आप अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।