फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा तनाव भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 09 Jun 2024 07:20 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
09 जून का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 09 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। भाग दौड़ अधिक रहेगी, तभी आपका काफी काम पूरे हो सकेंगे। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने डेली रुटीन को बनाए रखें, तभी आप अपने काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी  किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप कहीं घूमने फिरने जाएं। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में पड़ने से आज बचें। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal 09 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं तो सावधानी बरतें। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। किसी सरकारी योजना में धन लगाना आपके लिए अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में आप खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे। अपने सोच समझ से काम को समय दें और उन्हें पूरा करने में कोई कसर न छोड़ें। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अपनी आय को बढ़ाने के बिजनेस में आप कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपकी तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 09 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए मिला-जुला रहेगा। आपको इधर-उधर के काम में लगे रहने के कारण आपके काम अटक सकते हैं। आप किसी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश करेंगे,जिसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी की डील पार्टनरशिप में ना करें, नहीं तो बाद में उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आज कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें,तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed