Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपको सुबह से ही किसी अपने रुके हुए कामों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्त होती दिख रही है, लेकिन आप कुछ बेवजह की चिंताओं में पड़कर अपने काम से ध्यान हटा सकते हैं, जो आपके लिए परेशानी जनक रहेगा। आपको किसी काम के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। आप अपने क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार में किसी सदस्य से वाद-विवाद में पड़ सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी आज किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आप अपने मन की बात उनसे साझा ना करें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए किसी नए काम की शुरुआत करा सकते हैं। आपकी किसी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत होगी और आप अपने छिपे हुए टैलेंट को भी बाहर निकालेंगे। वरिष्ठ सदस्य आज आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आप आज किसी का दिल ना दुखाएं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपके लिए काम के सिलसिले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा था, तो उसमें जीत मिल सकती है और परिवार में किसी सदस्य की मदद भी आसानी से कर पाएंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में यदि पहले कोई गलती हुई थी, तो आप उसे छुपा सकते हैं, लेकिन आपके ऊपर आज काम का बोझ रहने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण चिंता बनी रहेगी और आपका कोई मित्र आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है। यदि आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो, तो वहां बहुत ही तोलमोल कर बोले, नहीं तो आपकी कोई बात लोगों को बुरी लग सकती है। आपको कुछ नवीन स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी और कार्यक्षेत्र में भी आप कुछ नई योजनाओं की शुरूआत कर सकते हैं।