फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मकर,धनु और कुंभ समेत इन तीन राशि वालों को अचानक धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 07 Feb 2023 12:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 07 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashifal: आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आएगा। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

February Horoscope 2023: फ़रवरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और आपकी आय में वृद्धि होगी और अपनी मनपसंद चीजों की खरीदारी पर खुला खर्च करेंगे और परिवार में लोगों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। कारोबार में  आपको मेहनत अधिक करनी होगी और अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आपने साथी की बातों में आकर कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी नए शाम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 07 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आएगा। आप अपने निजी व प्रोफेशनल जीवन में तालमेल बैठाने में कामयाब रहेंगे, नहीं तो आपके घर या बाहर कहीं लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको व्यस्तता अधिक रहने के कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर टालने की सोच सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 07 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने साथियों के कामों पर ध्यान देना होगा। यदि आपने अपने जूनियर्स के कामों पर ध्यान नहीं दिया, तो आपसे कोई गलती हो सकती है, तो उसमें सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 07 February 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपका व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी, जिनसे आप अच्छा धन भी कमाने में कामयाब रहेंगे। यदि किसी काम को लेकर आपको चिंता बनी हुई थी, तो वह भी आज समाप्त होगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है और आपको किसी परिजन की सेहत की चिंता सता सकती है। किसी कानूनी मामले में आप अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed