Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: कन्या और तुला राशि वालों को मिलेगी सुख-समृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 06 Jun 2024 07:14 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
06 June Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Trending Videos
Aaj Ka Rashifal 06 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के लड़ाई झगड़े में ना पड़ें, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी दूर रह रहे  परिजन से फोन कॉल के जरिये को निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपने यदि अपनी माता जी के शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज किया, तो वह बढ़ सकती है। आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकती हैं।

Aaj Ka Rashifal 06 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियां को भी निभाएंगे। भविष्य के लिए आप कोई बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है,  जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपके भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी,विवाह की बात पक्की भी हो सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके काम में यदि कुछ अड़चन आ रही थी, तो वह  दूर होगी। आपको धन संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। परिवार में यदि कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर कार्यरत हैं, तो वह उनसे मिलने आ सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण  अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा, तभी वह आसानी से पूरे हो सकेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 06 June Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपका कोई वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह भी चल सकता है। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें,नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है और शीघ्रता में कोई निर्णय ना लें। परिजनों के साथ चल रहा वाद विवाद सुलझेगा। आपको कामकाज में समस्या आ सकती है। कार्य क्षेत्र में आप खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed