Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। आपके मन में कुछ बेवजह की उलझनें और तनाव होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी आप मन मुताबिक काम ना मिलने से थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में देरी हो सकती है, जिसके लिए आप अपने मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपको कहीं घूमने फिरने जाते समय अपने पिताजी से पूछकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी परिवार के सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। आपको किसी बात को लेकर यदि क्रोध आए, तो फिर भी आप किसी से कोई ऐसी वैसी बात ना बोले। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने किसी मित्र की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को सोच समझकर धन लगाना होगा। आप किसी घर, मकान, दुकान आदि के खरीदारी की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको धन की कमी के कारण कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो आपको उसमें कोई समस्या हो सकती है, जिसके लिए आपको भागदौड़ करनी होगी।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आपको बड़ा ऑर्डर मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने पिताजी से कुछ जरूरी कामों को लेकर टिप्स ले सकते हैं, जिससे आप अपने बिजनेस में आगे बढ़ेंगे। आपकी किसी गलती को लेकर आपको पछतावा रहेगा। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और कहीं घूमने फिरने जाने से पहले आपको अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य करनी होगी।