ज्योतिष शास्त्र में राहु को कलयुग का देवता, पापी और मायावी ग्रह माना गया है। राहु शनि की तरह ही धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं। राहु हमेशा ही उल्टी चाल से चलते हैं और यह किसी एक राशि में करीब 18 महीनों तक रहते हैं। राहु भ्रम का कारक ग्रह है और यह अभी गुरु की राशि मीन में गोचर है। राहु अगले साल यानी 18 मई 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे, जिसमें यह गुरु की राशि को छोड़कर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। राहु इस राशि में 5 दिसंबर 2026 तक रहेंगे। राहु के शनि की राशि में आने से कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं और करियर-कारोबार में भी तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।
मेष राशि
अगले साल राहु का मीन से कुंभ राशि में आना मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। राहु आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर गोचर होंगे, जिससे आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। धन लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि हो सकती है। अचानक से धन लाभ और अन्य तरह के फायदे आपको मिलने शुरू हो जाएंगे। जो जातक किसी व्यापार आदि में हैं उन्हें अच्छी डील हासिल हो सकती है। कुल मिलाकर लाभ के अच्छे योग बनेंगे और संतान सुख की प्राप्ति होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन अच्छा संकेत माना जा रहा है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। राहु आपकी राशि से कुंडली के कर्म भाव में संचरण करने जा रहे हैं। जिससे आपके करियर और कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में उन्हें अगले साल तक कोई शुभ सूचना मिल सकती है। अधूरे पड़े कार्यो में गति मिलेगी और सफलताएं प्राप्ति होंगी। वेतन में अच्छा खासा इजाफा हो सकता है। छोटी-मोटी यात्राएं भी संभव है।
4 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। राहु अगले साल आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करेंगे। कुंडली का तीसरी भाव साहस और पराक्रम का माना गया है ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में लगातार वृद्धि होगी। आपके मान-सम्मान में इजाफा होगा। लोग आपके काम की तरीफ करेंगे। कठिन से कठिन काम आप बहुत ही सरलता से करने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। अचानक से धन लाभ के अवसरों में भी वृद्धि होगी।