फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: चार राशि वालों को हो सकता है अचानक धन लाभ और अधूरे काम पूरे, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 04 Sep 2024 07:35 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 04 Sep 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 




यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।


 
Aaj Ka Rashifal 04 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय में अच्छा धन मिलने की संभावना है, क्योंकि आपकी रुकी हुए योजना शुरू होंगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। आपका किसी पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी सुलझता दिख रहा है। आपको काम को लेकर कहीं की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार में सदस्यों में आपसी मतभेद बना रहेगा, जिससे कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न भी होगी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर हो जाएगी। 

Aaj Ka Rashifal 04 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। संतान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेगी, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों से अपने साथियों व अपने बॉस को खुश रखेंगे। आपको किसी बेवजह के काम में पड़ने से बचना होगा। कोई निवेश आप लंबे समय के लिए करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने कामों को समय रहते निपटने की आवश्यकता है। आपकी माता जी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। यदि आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे वकील से बातचीत करनी होगी। आप किसी के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो वह लड़ाई झगड़ा आपके ऊपर आ सकता है। किसी नए घर को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा। आप किसी काम को लेकर मनमानी न चलाएं। 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 September Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। कार्यक्षेत्र में कोई बेहतर फैसला ले सकते हैं, जिससे आपके बॉस भी प्रसन्न रहेंगे। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। यदि आपकी किसी नए काम को करने के प्रति रुचि जागृत हो, तो आप उसके बारे में पूरी जानकारी ले, तभी आप बिजनेस में कदम बढ़ाएं। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed