Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jupiter Retrograde: देवगुरु बृहस्पति होंगे वक्री, इन राशियों की चमका देंगे किस्मत

Tue, 03 Sep 2024 07:16 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 03 Sep 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
guru retrograde in mithun rashi these zodiac signs will be lucky
अक्तूबर माह में गुरु ग्रह - फोटो : अमर उजाला
Jupiter Retrograde: ज्योतिषशास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना गया है। गुरु करीब एक वर्ष में राशि बदलते हैं इस तरह से गुरु राशिचक्र का एक पूरा चक्कर लगाने में 12 वर्षों का समय लेते हैं। गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। आपको बता दें गुरु इस समय शुक्र की राशि में हैं और 09 अक्तूबर को मिथुन राशि में वक्री हो जाएंगे। गुरु के वक्री होने पर कुछ राशि के जातकों को इसका अच्छा लाभ देखने को मिल सकता है। गुरु के वक्री होने पर कुछ राशि के जातकों को नौकरी में अच्छे मौके और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु के वक्री होने पर किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 


Trending Videos
guru retrograde in mithun rashi these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए गुरु का वक्री होना अच्छा और शुभ रहेगा। आपकी राशि के लिए गुरु आठवें भाव में वक्री होगा। यह आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। जो काम कई महीनों से पूरे नहीं हो पा रहे थे वह अब बहुत ही आसानी के साथ पूरा हो जाएगा। कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। जीवन में आ रही तमाम  तरह की चुनौतियों का अंत होगा। धन लाभ के अवसर बनेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। निवेश के लिहाज से आने वाला समय अनुकूल रहेगा। 
guru retrograde in mithun rashi these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु दूसरे भाव में वक्री होंगे। कुंडली का दूसरा भाव धन का होता है। ऐसे में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छा रहेगी और पारिवारिक सुखों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
guru retrograde in mithun rashi these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु दसवें भाव में वक्री होने जा रहे हैं। यह आपके लिए लाभकारी साबित होगा। जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। काम में अच्छी सफलता मिलेगी जिसमें आपको अच्छा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार आएगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed