फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 04 March: वृषभ, सिंह और तुला राशि वालों के लिए रहेगा मिलजुला दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

Sat, 04 Mar 2023 10:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 04 Mar 2023 10:17 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 March 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
04 मार्च का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 04 March 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। घर परिवार में आज किसी सदस्य को प्रमोशन मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। व्यक्तिगत मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़ों के साथ बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है। मेलजोल की भावना भी आज आपके अंदर बढ़ेगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ है, आज पूरा हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal 04 March 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी आवश्यक कार्य के कारण यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी कुछ श्रेष्ठ जनों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी और नज़दीकियां बढ़ेगी। आपके सामाजिक प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण आयोजन से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपकी अपने किसी मित्र से मुलाकात आज लंबे समय बाद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 March 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें एक नौकरी के साथ-साथ किसी दूसरे का ऑफर आ सकता है। अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों को आज बल मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 March 2023 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप खुद को साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप अपने काम से अधिकारियों को परेशान करेंगे, जिससे आप टेंशन फ्री रहेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। मामा पक्ष की तरफ से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी साख आज चारों ओर फैलेगी, जिससे आपको कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed