फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 4 December: मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 04 Dec 2022 08:09 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 04 Dec 2022 08:09 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

पढ़ें- राशिफल 2023 ।  अंकज्योतिष राशिफल 2023

Aaj Ka Rashifal 04 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति दिलाने वाला रहेगा। आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आप बड़ों के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपनी ऊर्जा को गलत कामों में लगाने से बचना होगा नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपके किसी परिजन के स्वास्थ्य में कुछ समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं,तो उनकी इच्छा भी पूरी हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal 04 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। यदि आपने कोई सपना देखा है,तो वह आज पूरा हो सकता है और नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी आय व्यय में संतुलन बनाए रखें, नहीं तो आप अपने धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा और आप साथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना होगा नहीं तो वह लंबा लटक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहने वाला है। आपको घर व बाहर किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा और आपके किसी परिजन के सहयोग से आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आप अपनी घरेलू समस्याओं को पूरा करने का पूरा प्रयास करेंगे,तभी वह सुलझ पाएंगे। आपको किसी कर्मचारी का सहयोग मिलने से आपके काम काफी कम समय से पूरे कर पाएंगे,लेकिन आपको किसी को भी उधार देने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ा,तो उसमे आपको समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 04 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर यदि आपको किसी प्रकार की कोई चिंता चल रही थी,तो जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आपको किसी प्रकार की कोई चिंता हो सकती है। आपको अपने किसी रुके हुए कार्यों को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अत्यधिक काम होने के बाद थकान का अनुभव होगा। आप अपने किसी मित्र को घुमाने फिर लेकर जा सकते हैं,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उनका अपने साथी से विवाह हो सकता है। माताजी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed