फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या और तुला राशि वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 03 Nov 2024 08:30 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 03 Nov 2024 08:30 AM IST
सार

आचार्य मानस शर्मा से जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 03 नवंबर का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
03 November Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 03 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपकी काफी सारी समस्याएं दूर होंगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर पछतावा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपने बॉस से कामों को लेकर बातचीत कर सकते है। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal 03 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह आपके सामने उजागर हो सकती है। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपसे मन की बात कह सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं दिखानी है, तभी उन्हें सफलता हासिल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन करना पड़ सकता है। घर में परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बहसबाजी होने की संभावना है, इसलिए आप बहुत ही तोलमोल कर बोले। आपने यदि अपनी सेहत में लापरवाही दिखाई, तो बाद में आपको किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी नए काम को करने के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 November Know Today Horoscope Predictions For Aries Taurus Virgo Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। किसी गलती को लेकर आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से माफी मांगनी पड़ेगी। आपके मन में कुछ उलझने रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी दी गई सलाह परिवार के सदस्यों के खूब काम आएगी। आप कोई काम किसी दूसरे के भरोसे न छोड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed