फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal : मिथुन और तुला राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, कुंभ राशि वालों को मिलेगी बड़ी कामयाबी

Wed, 03 May 2023 07:01 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 03 May 2023 07:01 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 03 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। यदि आपने साझेदारी में किसी काम की शुरुआत की है, तो उसमें आज आपको पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आप वरिष्ठ सदस्य से किसी बात को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 03 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला होगा। आपको अपने बिजनेस के कामों को लेकर समस्या बनी रहेगी, लेकिन यदि आप कोशिश करते रहेंगे, तो उनमें आज कुछ कमी अवश्य आएगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, नहीं तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कुछ गुप्त शत्रु उनकी पीठ में छुरा खोप सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। यदि पारिवारिक संपत्ति संबंधी विवाद को लेकर आप परेशान चल रहे हैं, तो वह भी आज दूर होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी के करियर में तरक्की देखकर आपको खुशी होगी, लेकिन आपका कोई काम समय से ना होने के कारण आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। माता जी को आज कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 03 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज आपको एक साथ कई काम आने से भागदौड लगी रहेगी, जिसके कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे लोगों को परिवार के सदस्यों से आज मंजूरी ना मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है। यदि आप किसी काम के समय से पूरा ना होने के कारण भागदौड़ में लगे हैं, तो वह आज पूरा हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed