फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navpancham Rajyog 2023: 2 मई से शुक्र शनि का नवपंचम राजयोग, इन 3 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत

Tue, 02 May 2023 12:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 02 May 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
Navpancham Rajyog 2023 Venus And Shani Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
शुक्र अपने मित्र शनि के साथ नवपंचम राजयोग का भी निर्माण करने वाले हैं - फोटो : iStock
वैदिक ज्योतिष में सबसे शुभ ग्रह माने जाने वाले शुक्र 2 मई, मंगलवार को दोपहर अपनी स्वराशि वृष से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस राशि में उनका गोचर 30 मई तक रहने वाला है उसके बाद वो चन्द्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इस गोचर काल के दौरान शुक्र अपने मित्र शनि के साथ नवपंचम राजयोग का भी निर्माण करने वाले हैं जोकि 3 राशियों के लिए अति शुभ होगा। 
Navpancham Rajyog 2023 Venus And Shani Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि - अब आपके राशि स्वामी आपके धन भाव में ही गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के कारण आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। अटका हुआ धन भी आपको मिल सकता है। इस समय आपको अपनी पत्नी की ओर से मदद की प्राप्ति होगी। इस समय आपकी नौकरी के लिए भी यह समय अच्छा है। आपकी सब जगह तारीफ़ होगी और आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग भी पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। इस समय साधना और मंत्र जाप की इच्छा रखने वाले जातक सफल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
Navpancham Rajyog 2023 Venus And Shani Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अब दशम भाव में होगा। शुक्र के इस गोचर काल के दौरान आपको भाग्य का पूर्ण रूप से साथ मिलेगा और लम्बे समय से जो आपकी तरक्की रुकी हुई थी वो अब आपको मिलने वाली है। इस समय आपको अपने निवेश से अच्छा धन लाभ प्राप्त होगा और आपको किसी काम से विदेश भी भेजा सकता है। आपके पिताजी का काम अगर आप संभाल रहे है तो उसमें विस्तार की योजना बनाई जा सकती है। शुक्र देव की कृपा से महिला सहकर्मी आपको पूरा सहयोग देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Navpancham Rajyog 2023 Venus And Shani Know These Three Lucky Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कुम्भ राशि - इस राशि के स्वामी शनि देव, शुक्र के मित्र हैं और अब शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव से होगा। इस नवपंचम राजयोग के कारण आपको अपनी संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इस समय आपको अपने लव पार्टनर के साथ घूमने और प्रेम करने का भरपूर समय मिलने वाला है। इस समय आपकी यौन इच्छा चरम पर होगी और आप अपनी पत्नी और प्रेमिका के साथ अच्छा सुख भोगने वाले है। जो महिला व्यापारी है उनके लिए भी यह समय पूर्ण रूप से आर्थिक वृद्धि का होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed