Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नए संपत्ति की प्राप्ति होने से आज का माहौल खुशनुमा रहेगा और आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकते हैं। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करेंगे। आपको अपने सहकर्मियों से तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। कुछ नए संपर्कों का आप पूरा फायदा उठाएंगे। आपका कोई मित्र आपसे किसी पुरानी गलती के लिए आज माफी मांग सकता है। संतान से आप किसी बात को लेकर थोड़ा नाराज रह सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और आप अपने परिवार के सदस्यों से अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। आपको राजनीति क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा और आपका यदि कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से परेशान कर रहा था, तो आज आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी नये वाहन की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन आप जीवनसाथी से कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे उनका मन परेशान हो।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। यदि आपका कोई रोग लंबे समय से चला आ रहा था, तो आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन आप कोई काम परिवार में वरिष्ठ सदस्यो की मर्जी के बिना ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है और यदि आपको अपने किसी परिजन के घर दावत पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जांए। आपका बिजनेस में कोई नुकसान हो सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति संबंधित बंटवारे में चुप रहना बेहतर रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपके मित्र आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ देंगे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप अपनी मदद से आज लोगों को हैरान कर सकते हैं और आपकी किसी गलती का आपको खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। यदि पिता जी आपको कोई जिम्मेदारी सौंपे, तो आप उसे समय रहते पूरा करें।