फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: नौकरी और व्यापार के मामले में इन पांच राशि वालों को मिल सकता है कोई शुभ समाचार

Tue, 01 Oct 2024 07:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Oct 2024 07:52 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 1 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

यह दैनिक राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।

Aaj Ka Rashifal 1 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने कामों में सुधार लाने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आपको थोड़ा सा सावधान रहना होगा। आपकी माताजी आपसे किसी जरूरी बात को लेकर बातचीत कर सकती हैं, जिससे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। यदि आप किसी नए घर की खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा।
Aaj Ka Rashifal 1 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें काम के साथ-साथ अपने बॉस का भी पूरा साथ मिलेगा, जो उनके कामों में उनकी पूरी मदद करेगा। आपको बिजनेस में भी मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ी मेहनत अधिक करनी होगी, तभी वह अपने प्रोडक्ट को अच्छा दिखा सकेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 1 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपको कोई निवेश सोच समझकर करने की आवश्यकता है, जिसे आप लंबे समय तक के लिए ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी बात को लेकर समस्या होने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा।
 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 1 October Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मन कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। आपको बिजनेस में योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप यदि कोई जोखिम भरा निर्णय लेंगे, तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed