फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

October Monthly Horoscope: मेष से लेकर मीन राशि वाले अक्तूबर माह में इन तारीखों को रहें जरा बचके...

विज्ञापन
october monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
अक्तूबर मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि-


अपने अदम्य साहस-पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त करते हुए कामयाबियों के चरम तक पहुंचेंगे। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। केंद्र सरकार के विभागों में प्रतीक्षित परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी इस समय अनुकूल रहेगा। माह की 07-08 तारीख को रहें जरा बचके।

october monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा किंतु गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। इस अवधि के मध्य किसी से भी अधिक कर्ज के लेन-देन से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 22-23 तारीख को रहे जरा बचके।
october monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
सम्पूर्ण माह के ग्रह-गोचर सफलताओं के बावजूद आपके स्वभाव में उग्रता लायेंगे, इसलिए अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। माह की 29-30 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
विज्ञापन
october monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
माह के आरंभिक ग्रह-गोचर हर तरह से लाभदायक सिद्ध होंगे। साहस पराक्रम में और वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च करेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी सुखद समाचार प्राप्ति के योग। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
october monthly horoscope 2024 monthly rashifal impact on all zodiac signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

सिंह राशि-
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग भी बनेगा काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। सरकारी विभागों में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना हो तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझाएं। अधिक धन उधार के रूप में न दें, अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। माह की 07-08 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed