फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 01 May 2023 : मिथुन और कर्क समेत इन तीन राशि वालों को मिल सकती है किसी बड़े काम में सफलता

Mon, 01 May 2023 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 May 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Aaj Ka Rashifal 01 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपको बिजनेस के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। माता-पिता से आप यदि कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपकी किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। यदि आप उनको कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उसे भी वह समय रहते पूरी करेगी।

Aaj Ka Rashifal 01 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको किसी गलती के लिए पछतावा होगा। आपको कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। यदि आप किसी बड़े निवेश को करें तो किसी खास व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। किसी काम में आप किसी से धन उधार ना लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी मे कोई निर्णय नहीं लेना है। आप संतान के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। लेनदेन से संबंधित कोई मामला आपकी समस्या बन सकता है। आपको किसी बड़े काम में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 01 May 2023 Know Today Horoscope Daily Horoscope Prediction for Libra Virgo Aries in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपका कोई काम जो लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं, जिसमें आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी यदि किसी मित्र से अनबन चल रही थी, तो वह आज आपसे माफी मांगने आ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed