Love Horoscope 7 November in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस दौरान दोनों पुरानी बातों पर विचार रखते हुए अपने भरोसे को और मजबूत करेंगे। इस दौरान विवाह के लिए सिंगल लोगों को किसी खास का प्रस्ताव मिल सकता है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि वालों के लिए यह समय अपने प्रेम को बढ़ाने का है। आपको अपने रिश्तों की कमियों को दूर करने के लिए प्रयास करने होंगे। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और धैर्यवान बने रहें। क्रश से बात होने पर दिल खुश रहेगा।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि के लोग नए रिश्ते में प्रवेश करेंगे। जीवनसाथी के मन की बातों को जानने के लिए प्रयास सफल होंगे। इस दौरान दिल की बात करने का शानदार अवसर मिलेगा। सिंगल लोग जो प्रेम संबंधों की शुरुआत करना चाह रहे है, तो दिन अनुकूल है।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर पूर्व में रिश्तों से आपको धोखा मिला है, तो उसे सोचकर मन दुखी हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात करने जाएंगे। परिवार वालों का साथ आपको मिल सकता है।