Love Horoscope 5 November in Hindi:ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम जीवन में खुशियों को भर देने वाला रहेगा। आप साथी के साथ किसी ट्रिप पर जाने की योजनाएं बनाएंगे। इस दौरान नौकरी और लव लाइफ में संतुलन और स्थिरता आएगी। सिंगल लोगों को किसी खास दोस्त के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): विवाह के लिए आया हुआ प्रस्ताव आपको पसंद आ सकता है। क्रश के साथ किसी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। शादीशुदा लोग संतान के भविष्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। आप दोनों के बीच कई समानताएं सामने आएंगी।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। साथी से पुरानी बातों को लेकर चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों घर या मकान को लेकर धन बचा सकते हैं। सिंगल लोग दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में आएंगे।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। लव पार्टनर से अनबन होने से मन दुखी तो रहेगा लेकिन घर वालों का साथ बना रहेगा। एक ईमानदार चर्चा आपके रिश्ते में नई ऊर्जा भर सकती है। रिश्तों को समझने के लिए सतह से नीचे उतरना जरूरी रहेगा।