फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Predictions 2026: शुक्र-शनि युति से साल 2026 में होने से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Tue, 04 Nov 2025 04:07 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Nov 2025 04:07 PM IST
सार

साल 2026 के शुरुआत में शनि और शुक्र ग्रह की आपस में युति होने वाली है। ये दोनों ही ग्रह आपस में मित्रता का भाव होता है। इन दोनों ही ग्रहों की युति होने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

विज्ञापन
predictions 2026 conjunction of saturn and shukra these zodiac sign will be lucky
साल 2026 में मीन राशि में शुक्र-शनि की युति - फोटो : अमर उजाला

जल्द ही नया साल 2026 शुरू होने वाला है, ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 में ग्रहों के गोचर के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कई ग्रहों को गोचर होगा जिसमें से कुछ ग्रह वक्री और कुछ मार्गी होंगे। ज्योतिष में शनि और शुक्र दो ग्रह बहुत ही खास महत्व रखते हैं। आपको बता दें साल 2026 के शुरुआत में शनि और शुक्र ग्रह की आपस में युति होने वाली है। ये दोनों ही ग्रह आपस में मित्रता का भाव होता है। इन दोनों ही ग्रहों की युति होने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। कुछ के भाग्य में बदलाव, आकस्मिक धन लाभ और तरक्की के योग के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां।



Surya Gochar 2025: 19 नवंबर से इन राशि वालों के जीवन में आएंगे बदलाव, नौकरी से लेकर व्यापार तक में होगा लाभ

predictions 2026 conjunction of saturn and shukra these zodiac sign will be lucky
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
साल 2026 में शनि और और शुक्र ग्रह की युति बहुत ही अनुकूल साबित होगी। आपकी राशि में यह युति आपकी कुंडली के आय और लाभ के स्थान पर बनेगी। ऐसे में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। इस दौरान आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान आपको निवेश करने से अच्छा खासा लाभ देखने को मिल सकता है।  जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपको अपने शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। आप अपने शत्रुओं और विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। इन ग्रहों की युति से आपको भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी और नया मकान और वाहन खरीदने की सपना पूरा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

Mesh Rashifal 2026: कैसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए साल 2026 ? पढ़ें वार्षिक राशिफल

predictions 2026 conjunction of saturn and shukra these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
शनि और शुक्र की युति का दुर्लभ योग मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और फलदायी सिद्ध हो सकता है। आपकी राशि में यह संयोग नवम स्थान यानी भाग्य के भाव में बना हुआ है। ऐसे में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग और व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। छात्रों को लिए साल 2026 में शनि और शुक्र की युति प्रतियोगी परिक्षाओं में अच्छी सफलता दिलाएंगे। इस दौरान आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
predictions 2026 conjunction of saturn and shukra these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शनि और शुक्र की युति आपके लिए बहुत ही सकारात्मक साबित होंगी। यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रही है जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि, पद-प्रतिष्ठा और समाज में एक नई पहचान मिलेगी। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे और नए तरह के व्यापारिक संबंध होंगे।  इन ग्रहों की युति होने से आपके वैवाहिक जीवन में प्यार और खुशनुमा माहौल बनेगा। जो लोग विवाह करने के इच्छुक हैं उनका विवाह हो सकता है। इस दौरान आपकी लंबे समय से रुकी हुई योजना कामयाब होगी। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी और लंबे समय तक रुकी योजनाएं फिर से शुरु होंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed